कूड़ा डालने की जगह बनी परेशानी की वजह, खताड़ीवासियों ने नगरपालिका से लगाई गुहार।

कूड़ा डालने की जगह बनी परेशानी की वजह, खताड़ीवासियों ने नगरपालिका से लगाई गुहार।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में नॉर्मल स्कूल गेट के समीप नगरपालिका परिषद द्वारा बनाए गए कूड़ाघर की जर्जर हालत स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कूड़ाघर लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण उसमें जमा कूड़ा खुले में फैल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा जानवर कूड़े को सड़क पर इधर-उधर बिखेर देते हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी का आलम बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक कूड़ाघर के आसपास लोग अपने वाहन भी खड़े कर देते हैं, जिससे लोगों को कूड़ा डालने में परेशानी होती है और कई बार लोग मजबूरी में सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक देते हैं। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

 

 

 

 

स्थानीय निवासियों ने संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताते हुए नगरपालिका परिषद से समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में नाईदै, अमान, अरमान, रुकसार, इकरा, फैसल, कलसुम, रिजवान सहित अन्य लोगों ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जर्जर कूड़ाघर की मरम्मत अथवा उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।