बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार एक 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो

रोशनी पाण्डेय -सह सम्पादक

 चमोली जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां पर थराली में एक सड़क हादसा हुआ है जहां बूंगा मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार एक 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा में वाहन में 13 यात्री सवार थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो वाहन संख्या यूक 11 टीए- 1719 बूंगा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर खेत में जा पहुंचा। हादसे में 5 वर्षीय आयुष पुत्र हरीश राम निवासी कुलसारी की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक 19 वर्षीय युवती चांदनी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि हादसे की सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर दी थी वहीं, थराली तहसीलदार प्रदीप नेगी ने हादसे की जांच करने की बात कही है।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जबकि, मासूम का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही।

kj
tara