बनभूलपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

बनभूलपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

370 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम करने हेतु 10 करोड़ की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभावी अभियान चलाई जाने के सबसे दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

पुलिस कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा गोला बाईपास रोड, आंवला चौकी से पहले यात्री शेड रोड, कोतवाली बनभूलपुरा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी मामले में नया मोड़! महिला की मौत से पहले सामने आया लेनदेन और सोने के आभूषणों का विवाद, बेटे ने चाकू लेकर पड़ोसी के घर पहुंचकर की तोड़फोड़। मौत की असली वजह बिसरा रिपोर्ट के बाद होगी स्पष्ट।

तलाशी में अभियुक्त धर्मवीर मौर्य पुत्र तामड़ धौज मौर्य, निवासी बहरौली, थाना मीरगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 25 वर्ष, के कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

 

 

 

 

 

अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर नं0 140/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 7 लाख का गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार।

बरामदगी

– 370 ग्राम अवैध चरस

गिरफ्तार अभियुक्त

धर्मवीर मौर्य पुत्र तामड़ धौज मौर्य, निवासी बहरौली, थाना मीरगंज, जिला बरेली (उ0प्र0), उम्र 25 वर्ष।

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
2. कानि0 दिलशाद अहमद
3. कानि0 सुनील कुमार


ख़बर शेयर करें -
kj
tara