नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, स्कूटी से हो रही थी 215 इंजेक्शन की सप्लाई।

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, स्कूटी से हो रही थी 215 इंजेक्शन की सप्लाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

**बनभूलपुरा के दो युवकों को पुलभट्टा पुलिस और कुमाऊं एसओटीएफ ने दबोचा, पूछताछ में बहेड़ी के अब्दुल्ला का नाम आया सामने, पुलिस खंगाल रही नशे के कारोबार की पूरी चेन**

 

 

 

**ऊधमसिंह नगर।** उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार का नेटवर्क लगातार पुलिस के निशाने पर है। इसी बीच कुमाऊं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशे के इंजेक्शन की सप्लाई से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। पुलिस ने 215 नशीले इंजेक्शन के साथ हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जिस तरीके से नशे की सप्लाई का खुलासा किया है, उससे इस कारोबार के पीछे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, ITI गैंग के चार युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की देर रात पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली चौराहे के पास कुमाऊं एसओटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहेड़ी की तरफ से स्कूटी पर आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 115 ब्यूप्रेनॉर्फिन और 100 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। कुल 215 इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जाम लगाने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने काटे 85 चालान।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिहान (19) पुत्र अब्बास अली और आमिर (29) पुत्र मोहम्मद अजीज अंसारी, निवासी वार्ड नंबर-24 बनभूलपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

 

 

**बहेड़ी से हल्द्वानी तक फैली सप्लाई की कड़ी!**

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बहेड़ी निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इनकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी और होमस्टे की लापरवाही पर सख्ती, अब ठिकाने पर लगा सरकारी ताला।

 

 

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलभट्टा में मुकदमा संख्या 190/26, एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

 

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बहेड़ी से हल्द्वानी तक नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई का यह नेटवर्क कितने लोगों से जुड़ा है? पुलिस की आगे की जांच में इस पूरे कारोबार से जुड़े अन्य नाम सामने आने की उम्मीद है।