

*राखी के पवित्र धागे में बंधा खाकी का संकल्प*
*PRO हेमा ऐठानी ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को बांधी राखी, जनसुरक्षा का संकल्प हुआ और मजबूत*
*ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों- जवानों को राखी बांधकर जताया स्नेह — मजबूत हुआ सेवा और विश्वास का रिश्ता*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व की आत्मीय झलक देखने को मिली।
SSP की पीआरओ हेमा ऐठानी ने डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर SSP ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। नैनीताल पुलिस इसी भावना के साथ जिले के नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आत्मीय पहल के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार जताया।
SSP ने कहा कि जनसेवा और जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस के प्रति उसका विश्वास और मजबूत हो, इसके लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
उन्होंने जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की और सभी के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।




















