रामनगर की सियासत में चुनावी फिल्म शुरू! टिकट और कुर्सी की चाह में मैदान में उतरे नए चेहरे, जनता पूछ रही—मुसीबत के वक्त कहां थे जनसेवक?

रामनगर की सियासत में चुनावी फिल्म शुरू! टिकट और कुर्सी की चाह में मैदान में उतरे नए चेहरे, जनता पूछ रही—मुसीबत के वक्त कहां थे जनसेवक?

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। चुनाव की आहट सुनाई देते ही रामनगर की सियासत में हलचल तेज होने लगी है। कल तक जनता के बीच नजर नहीं आने वाले कई नए राजनीतिक चेहरे अब अचानक सक्रिय दिखाई देने लगे हैं। कहीं जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है तो कहीं बैठकों और सोशल मीडिया के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों में इसे चुनावी तैयारियों और टिकट की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  PCS परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, SSP अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर हर परीक्षा केंद्र पर कड़ा पहरा।

 

 

 

लेकिन इस बार रामनगर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल नेताओं की सक्रियता नहीं, बल्कि उनकी पुरानी गैरमौजूदगी को लेकर उठ रहा है। जनता पूछ रही है कि जब क्षेत्र की सड़कें बदहाल थीं, लोग पेयजल संकट से जूझ रहे थे, युवा बेरोजगारी से परेशान थे और मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटक रहे थे, तब ये चेहरे कहां थे?

 

 

 

आखिर चुनाव नजदीक आते ही जनसेवा का जुनून अचानक कैसे जाग उठा? क्या जनता के बीच पहुंचने का मकसद वास्तव में समस्याओं का समाधान है या फिर आगामी चुनाव में टिकट की दावेदारी मजबूत करना और किसी राजनीतिक कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता तैयार करना?

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के विकास को लेकर CM धामी से मिले कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सड़क-स्वास्थ्य और पेयजल के लिए मांगी धनराशि।

 

 

हालांकि लोकतंत्र में नए चेहरों का सामने आना और नई सोच के साथ राजनीति में कदम रखना अच्छी बात है। जनता को नए विकल्प मिलने भी चाहिए, लेकिन राजनीति में पहचान केवल चुनावी मौसम में दिखाई देने से नहीं बनती। इसके लिए संघर्ष, निरंतर जनसंपर्क और जनता के सुख-दुख में भागीदारी जरूरी होती है।

 

 

 

अब रामनगर की जनता भी केवल बड़े-बड़े भाषणों और चुनावी वादों से प्रभावित होने वाली नहीं दिख रही। लोग यह जानना चाहते हैं कि जो चेहरे आज उनके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं, क्या वे चुनाव के बाद भी इसी तरह जनता के बीच नजर आएंगे?

यह भी पढ़ें 👉  अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल SSP की कमान, सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के रहे हैं हीरो।

 

 

रामनगर की सियासत में चुनावी फिल्म का ट्रेलर तो शुरू हो चुका है, लेकिन असली फैसला जनता की अदालत में होगा। यहां सवाल सिर्फ टिकट और कुर्सी का नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का है। क्योंकि रामनगर की जनता को अब चुनावी ट्रेलर नहीं, विकास की पूरी फिल्म चाहिए।