रक्षाबंधन पर रामनगर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, बहनों से बंधवाई राखी; सीधी ट्रेन और फुटओवर ब्रिज का दिया भरोसा।

रक्षाबंधन पर रामनगर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, बहनों से बंधवाई राखी; सीधी ट्रेन और फुटओवर ब्रिज का दिया भरोसा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रामनगर की बहनों से राखी बंधवाकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए केवल भावनात्मक जुड़ाव नहीं, बल्कि समाज में नारी सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले चेतावनी देने वाली प्रणाली का होगा टेस्ट, कल 11 बजे बजेगा प्रदेशभर में सायरन।

सांसद बलूनी ने कहा कि सभी को मिलकर ऐसे सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जहां मातृशक्ति अधिक सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर हो।

रामनगर से पटना के लिए सीधी ट्रेन का आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान रामनगर भाजपा नेताओं ने क्षेत्र की प्रमुख रेल सुविधाओं को लेकर सांसद अनिल बलूनी के समक्ष मांग रखी। भाजपा नेताओं की मांग पर सांसद ने रामनगर से लखनऊ होते हुए पटना के लिए सीधी ट्रेन चलाने की दिशा में शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

 

 

 

इसके साथ ही रामनगर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण को लेकर भी सांसद ने आश्वस्त किया। इन घोषणाओं से स्थानीय लोगों में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर उम्मीद जगी है।

 

 

 

इस अवसर पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, राकेश नैनवाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, महामंत्री शलभ मित्तल, नवीन करगेती, उपाध्यक्ष जय प्रकाश जोशी, अजय पाल, ऋषभ अग्रवाल, अशोक गुप्ता, नीमा मठपाल, दीप्ति रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पीरूमदरा अध्यक्ष बलदेव रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश आर्या, सागर माहेश्वरी, भावना भट्ट, सत्य प्रकाश शर्मा, शिशुपाल सिंह रावत, पुरन नैनवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।