कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक; विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

​आज कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून मै शहरी विकास विभाग, जलागम प्रबंधन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की! और जनहित के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

 

​बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया की शहरी विकास विभाग से शहरों में पेयजल वितरण, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए। निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें ताकि जनता को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

​जलागम विभाग द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाए। ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनरुद्धार (Rejuvenation) के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

 

 

 

​पर्यावरण विभाग से विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण और प्लास्टिक उन्मूलन अभियानों को गति दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

​मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें और बजट का शत-प्रतिशत एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं के समाधान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
​बैठक में तीनों विभागों के कई उच्च अधिकारीयों और कर्मचारी उपस्थित रहे।