गुमशुदा हुए तीनों बच्चों को परिजनों से मिलवाया परिजनों ने कहा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

काशीपुर। अचानक गुमशुदा हुए तीन बच्चों को पुलिस ने घड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। तुफैल बाग निवासी अनवर पुत्र नजीर, इकबाल हुसैन व सिकंदर ने वृहस्पतिवार को कटोराताल पुलिस चौकी पहुंच कर अपने-अपने नाबालिग बच्चों आहिल (6 वर्ष), शुएब (8 वर्ष), अयान (9 वर्ष) के मौहल्ले के बाहर खेलते-खेलते दोपहर करीब 2 बजे अचानक गुम हो जाने की सूचना देते हुए खोजबीन की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी, एक का क्रय-विक्रय रोका, चार को नोटिस।

 

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने वायरलैस सेट से तत्काल सूचना प्रेषित की और कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी के नेतृत्व में टीम ने परिजनों को साथ लेकर तीनों गुमशुदा बच्चों को कुछ ही घण्टे बाद चीमा चौराहा से आगे रेलवे पटरी के पास से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के आंखों में खुशी और संतोष के आंसू छलक उठे। परिजनों द्वारा पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *