नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में

डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

 

 

 

 

 

इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खेड़ा-चोरगलिया रोड पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08.09.2026 को व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा बागजाला को जाने वाले रास्ते से पहले खेड़ा-चोरगलिया रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। दौराने चेकिंग पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 14.462 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AN 1467 को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0-114/26, धारा 8/15/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अजय पुत्र परमेश्वर, निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, स्थायी पता खाजू गोटिया, थाना गड़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी
– 14.462 ग्राम डोडा पोस्त
– वाहन संख्या UK 04 AN 1467

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार
2. कानि0 अनिल कुमार
3. कानि0 प्रेम प्रकाश
4. कानि0 सुरेंद्र बिष्ट

kj
tara