हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुधवार को हल्द्वानी पहुँचे।एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा, संस्कार और सम्मान का संगम बना इलाही बख्श स्कूल का समारोह।

 

 

 

उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

 

 

इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दीपा दरम्वाल व विभिन्न माननीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।