छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 26 सितंबर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब 28 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के सामने अपना चुनावी एजेंडा और विचार रखेंगे।

 

 

नामांकन पत्रों की जांच के लिए गठित समिति ने प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों और उनकी पात्रता का निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षण किया। जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए विशाखा चौहान, सूरज रावत और नीरज कंडारी के नामांकन वैध पाए गए हैं। उपाध्यक्ष छात्र पद पर दीपांशु, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ईशा नेगी और यशोदा, सचिव पद पर ललित कांडपाल और रोहित जोशी तथा संयुक्त सचिव पद पर नेहा शर्मा, विनीता रावत और अमृत कौर के नामांकन वैध घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

 

 

 

इसी तरह सांस्कृतिक सचिव पद पर प्रियांशु लखचौरा, दीपांशु आर्या और साक्षी, कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विकास सिंह और भुवन चंद्र जोशी के नामांकन पत्र वैध पाए गए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुहानी और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए पूजा बिष्ट का नामांकन पत्र अवैध घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

 

नामांकन वापसी की प्रक्रिया के लिए गठित समिति ने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्रवाई पूरी कराई। इस दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके साथ ही चुनावी मैदान में बने प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

 

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. महिपाल सिंह के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराई जा रही है। 28 सितंबर को आयोजित होने वाली आम सभा में सभी पदों के प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के समक्ष अपने विचार, प्राथमिकताएं और चुनावी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन नियमों और आचार संहिता का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

 

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों और विद्यार्थियों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने तथा महाविद्यालय में शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की अपील की।

 

 

 

निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में नामांकन वापसी समिति की संयोजक प्रो. ऊषा पंत, सह संयोजक डॉ. शलभ गुप्ता, सदस्य डॉ. पवन कुमार टम्टा, डॉ. नीमा राणा और डॉ. शकीबाजबीन सिद्दीकी सहित चीफ प्रॉक्टर प्रो. लव कुश, डॉ. सिराज अहमद, डॉ. अभिषेक गोयल, प्रो. जानकी सुयाल, प्रो. मीना शर्मा, डॉ. पंकज प्रियदर्शी, डॉ. प्रभाकर त्यागी और डॉ. शंकर राम ने सहयोग किया।