गांधी और शास्त्री जयंती पर ध्रुव रौतेला ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान।

गांधी और शास्त्री जयंती पर ध्रुव रौतेला ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके योगदान और विचारधारा को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

 

 

 

ध्रुव रौतेला ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के जवानों और किसानों के योगदान का स्मरण कराता है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव।

 

 

उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी प्रत्येक भारतीय को देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

 

इस अवसर पर मीडिया सेंटर कार्यालय के सभी कार्मिकों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।