पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। कैंची धाम और नैनीताल में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 4 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक विशेष वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान यातायात के सुचारु संचालन और आमजन की सुविधा के लिए काठगोदाम से नैनीताल-भीमताल की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रात के अंधेरे में खैर के हरे पेड़ पर चली आरी, 5 आरोपी पहुंचे जंगल में कटान करने, AI कैमरों ने बिगाड़ा खेल, दो गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक काठगोदाम और नारीमन पॉइंट होते हुए नैनीताल एवं भीमताल की ओर जाने वाला एनएच मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में मार्ग पर केवल एग्जिट ट्रैफिक संचालित होगा। यानी नैनीताल और भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को ही हल्द्वानी की ओर जाने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

नैनीताल जाने वाले वाहन चालकों के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए हैं। दिल्ली और देहरादून की ओर से आने वाले वाहन कालाढूंगी रोड–नैनीताल तिराहा होते हुए नैनीताल जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा की कृपा ऐसी कि श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, पुलिस धूप में डटी रही, कैंची धाम समेत नैनीताल में ट्रैफिक संभालने को दिनभर मुस्तैद रही पुलिस।

वहीं हल्द्वानी की ओर से नैनीताल, भीमताल और भवाली जाने वाले वाहन हल्द्वानी–कॉलटैक्स मुखानी–फतेहपुर तिराहा–पटुवाडांगर–बेलुआखान होते हुए भवाली/भीमताल पहुंच सकेंगे।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।