वीकेंड पर कैंची धाम और भवाली में पुलिस अलर्ट, पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार।

वीकेंड पर कैंची धाम और भवाली में पुलिस अलर्ट, पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार।

वीकेंड पर कैंची धाम और भवाली में पुलिस अलर्ट, पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वीकेंड पर नैनीताल जिले के पर्यटन स्थलों और प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वादियों में दौड़ेगी दुनिया की साइकिलें! 658 KM की हिमालयन MTB रेस का मुक्तेश्वर से आगाज, 10 जिलों से गुजरकर मसूरी पहुंचेगी रेस।

 

 

वीकेंड के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रमुख मार्गों, तिराहों और चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंधन, जरूरत के अनुसार डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले से गुलजार होगा हल्द्वानी, 10 दिन तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिखेगी व्यापार और हुनर की ताकत।

 

 

पुलिस का विशेष फोकस कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और भवाली क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को जाम से राहत दिलाने पर है। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने, नो-पार्किंग जोन में पार्किंग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की वादियों में दौड़ेगा रोमांच, 80 साइकिलिस्ट 658 KM में दिखाएंगे दम, 10 जिलों को मिलेगी पहचान।

पुलिस ने ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की भी अपील की है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीकेंड के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।