जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से परिवर्तित जुगाड़ वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने शनिवार को सख्त अभियान चलाया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से जुगाड़ वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान कुल 30 चालान किए गए और 12 वाहनों को बंद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

दरअसल, क्षेत्र में मोटरसाइकिल, साइकिल आदि में इंजन और अन्य उपकरण जोड़कर अवैध रूप से जुगाड़ वाहन तैयार किए जा रहे थे। इनका इस्तेमाल माल ढोने के लिए किया जा रहा था। ऐसे वाहनों के संचालन से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर खतरा बना हुआ था। परिवहन विभाग की ओर से पहले भी वाहन संचालकों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहा।

 

 

 

शनिवार सुबह से ही एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही कई जुगाड़ वाहन चालक बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे और छोटी-छोटी गलियों में छिपने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद विभागीय टीम ने अभियान जारी रखते हुए कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रणजीत रावत के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च।

 

 

 

अभियान के दौरान पांच जुगाड़ वाहनों को बंद किया गया, जबकि छह अन्य वाहनों को मौके पर वाहन स्वामियों की सहायता से कटवाकर उनके अनधिकृत स्वरूप को समाप्त कराया गया। इसके साथ ही कुल 30 चालान और 12 वाहनों को बंद करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, एडीजी ने जांच और न्यायिक कार्रवाई की दी जानकारी

 

 

 

एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की कि वे वाहनों में अनधिकृत बदलाव न करें और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।