सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और ₹9,190 की नकदी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान समाज: तारा घिल्डियाल।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 18 अक्टूबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस की टीम ने वार्ड संख्या 25, लाइन नंबर 18 में चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मो. समीम (43) पुत्र मो. उमर, निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड संख्या 25, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और नकदी बरामद की। मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 179/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला किसानों का सम्मान, मंजू तिवारी, दीपा और किरन को मिला प्रमाण पत्र।

 

 

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल मो. यासीन शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।