विश्व पर्यावरण दिवस पर फाइकस गार्डन में किया पौधारोपण।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

5 जून पर्यावरण दिवस पर जहाँ सारा विश्व पौधे लगा रहा है और कई कार्यक्रम कर रहा है, वही नैनीताल जिले के एक शहर रामनगर मे कुछ लोगो की टीम यह काम साल के पुरे 365 दिन करती है, संरक्षक अनिल अग्रवाल व अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा के नेतृत्व मे यह टीम जो ना रात देखती ना दिन, ना धुप ना बरसात बस जुटी रहती है,प्रकृति को सहयोग करने मे कभी जंगली जानवरो से बचाव कभी गर्मी से तो कभी पालतू जानवरो से, कभी कभी तो अपनी प्रजाति जिसे हम इंसान कहते है उनसे भी बचाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

विश्व पर्यावरण दिवस पर फाइकस गार्डन में किया पौधारोपण।

 

इस टीम का नाम है कल्पतरू जो आज किसी नाम की मोहताज नहीं, कहते है जब इंसान कुछ ठान ले तो कायनात भी उसे पूरा करने मे जुट जाती है,यदि व्यक्ति मे जूनून है और एक संगठन बन जाए तो सोने पर सुहागा,यही कुछ करने का मादा टीम के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा को आज से 10 साल पहले जागा, लोगो द्वारा उन्हें पागल की टिप्पणी दी गयी,जंगली कहा गया मगर अपनें काम पर प्रकृति के लिए समर्पित अतुल ना रुके ना थके, शहर के नामी बिजनेस मेन होने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनायीं और आज कल्पतरू प्रदेश भर मे अपनें सदस्य जोड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

विश्व पर्यावरण दिवस पर फाइकस गार्डन में किया पौधारोपण।

 

कार्यरत सचिव उत्तराखंड सरकार, IS, IPS, कई अधिकारी, अध्यापक, पूर्व सैनिक, रिटायर्ड वन विभाग कर्मी, और भी कई पदाधिकारी इस टीम के सदस्य है, आज कई लोग टीम मे जुड़ने का प्रयास करते है मगर अध्यक्ष द्वारा कार्य करने की क्षमता देखकर ही व्यक्ति को सदस्य के रूप मे टीम मे जोड़ा जाता है,कल्पतरू मे आज हुए कार्यक्रम मे पौंधारोपण का कार्यक्रम हुवा जिसमे कई अतिथिगण व टीम सदस्य मौजूद रहे, टीम सदस्यों द्वारा स्वच्छ भारत के कार्यक्रम मे भी प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

विश्व पर्यावरण दिवस पर फाइकस गार्डन में किया पौधारोपण।

 

जहां पर अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा, जिला महासचिव उधम सिंह राठौर, नगर महासचिव रोशनी पांडे, नाजिम कुरैशी प्रचार मंत्री, गजपाल चौहान, आदित्य चौहान, सभासद भुवन डंगवाल, जगजीत सिंह सेठी, ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फाइकस गार्डन में पौधारोपण किया गया और प्रकृति हेतु समर्पण का प्रण लिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर फाइकस गार्डन में किया पौधारोपण।