घाट में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।

रोशनी  पांडेय -सह  सम्पादक 

लोहाघाट घाट एनएच में खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही पिकअप संख्या यूके 06 सीबी 5902 रविवार देर रात 11:00 से 12:00 के बीच घाट पोस्ट ऑफिस के पास अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें चंचल सिंह s/o खड़क सिंह निवासी जखोली डीडीहाट की मौके पर मौत हो गई दुर्घटना की सूचना मिलने पर लोहाघाट से फायर रेस्क्यू टीम व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्घटना में गंभीर  रूप से घायल लोगों को खाई से बाहर निकाला लोहाघाट थाने के एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना में केदार सिंह व दीवान सिंह धामी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

तथा चंचल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी एसओ चौहान ने बताया सोमवार को मृतक चंचल सिंह का पंचनामा भर लोहाघाट में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करी जा रही है दुर्घटनाओं के कारणों का पता नहीं चल पाया है जांच जारी है।

घाट में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल।