बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/चोरगलिया। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने चोरगलिया प्रवेश द्वार पर सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नए पर्यटन सत्र की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन्यजीव संरक्षण के साथ ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नंधौर वन्यजीव अभयारण्य प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सफारी सत्र शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य पूरा करने पर वन विभाग की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

 

उन्होंने आश्वासन दिया कि अभयारण्य के विकास और स्थानीय युवाओं, नेचर गाइड तथा सफारी वाहन संचालकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

 

नंधौर अभयारण्य में बाघ, हाथी, तेंदुआ, भालू, सांभर, घुरल और मोर सहित अनेक वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। यहां पक्षियों और तितलियों की विविध प्रजातियां भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। वन विभाग की ओर से नए ईको-टूरिज्म ट्रेल विकसित करने, जैव विविधता का दस्तावेजीकरण करने और अभयारण्य की समर्पित वेबसाइट तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

 

वर्तमान में यहां 40 पंजीकृत नेचर गाइड और 21 सफारी वाहन पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है।

 

 

 

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गणेश दत्त जोशी, नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष राजेंद्र रूख्मी, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट सहित वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेचर गाइड, सफारी संचालक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।