कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

🚔*कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं*

*पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नैनीताल पुलिस के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों सहित जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

 

 

SSP ने त्योहार के इस खास अवसर पर लोगों से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों के बीच अपनी और दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

 

 

 

 

उन्होंने आमजन से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और दीपावली पर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

 

 

SSP ने संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस परिवार की ओर से सभी जनपदवासियों को सुख, शांति और समृद्धि से भरी दीपावली की मंगलकामनाएं दी गईं।