
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 2 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दी दबिश।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में दबिश देकर पकड़ा गया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 नवंबर को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू पुत्र विशन धारी निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी लालकुआं और जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।












