खनन कारोबारियों को डीएम की बड़ी सौगात, गौला-नंधौर के 481 वाहनों का बदला मालिकाना हक।

खनन कारोबारियों को डीएम की बड़ी सौगात, गौला-नंधौर के 481 वाहनों का बदला मालिकाना हक।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने लंबे समय से स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे 481 खनन वाहनों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला नदी के 431 और नंधौर नदी के 50 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन भवन बना लुटेरों का निशाना, गार्ड से मारपीट कर लूटने वाले चार गिरफ्तार।

 

 

खनन समिति के माध्यम से पूरी की गई इस कार्रवाई में उन वाहन स्वामियों के परिवारों को भी राहत मिली है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे वाहनों का स्वामित्व उनके आश्रितों के नाम पर परिवर्तित किया गया है, जिससे परिवारों को वाहन संचालन और खनन कारोबार से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर घर लौट रहे युवक को बनाया लूट का शिकार, टैक्सी का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

प्रशासन की इस पहल को खनन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिला है।