दीपावली पर घर लौट रहे युवक को बनाया लूट का शिकार, टैक्सी का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

दीपावली पर घर लौट रहे युवक को बनाया लूट का शिकार, टैक्सी का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। दीपावली की छुट्टियों में अपने घर लौट रहे युवक को टैक्सी में बैठाने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक को पिथौरागढ़ जाने के लिए टैक्सी दिलाने का भरोसा दिलाया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका आईफोन, नकदी, हेडफोन और सोने की बाली लूट ली थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  जाम लगाने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने काटे 85 चालान।

 

पुलिस के अनुसार, बेरीनाग निवासी मुकेश भट्ट चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 7 नवंबर को दीपावली की छुट्टियों में घर जाने के लिए वह बस से हल्द्वानी पहुंचे थे। रोडवेज बस स्टेशन पर पिथौरागढ़ जाने के लिए टैक्सी तलाशते समय दो अज्ञात युवक उनसे मिले। दोनों ने प्रेम टॉकीज के पास टैक्सी खड़ी होने की बात कहकर उन्हें अपने साथ चलने को कहा।

 

 

इसके बाद आरोपी युवक को सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

 

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के बाद आरोपियों की पहचान की।

 

 

पुलिस ने 9 नवंबर को रेलवे क्रॉसिंग राजपुरा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ उड़ी और सूरज आर्य, निवासी वार्ड नंबर-12 राजपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सनसनीखेज मामला, 56 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

 

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक आईफोन, पीली धातु की कान की बाली, हेडफोन और 5,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

 

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल सतबीर सिंह शामिल रहे।

एक जरूरी तथ्य: पीड़ित की तहरीर में 7,000 रुपये लूटे जाने का उल्लेख है, जबकि पुलिस ने 5,000 रुपये बरामद किए हैं। खबर में दोनों आंकड़े अलग-अलग रखे गए हैं।