मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 13 प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण।

मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 13 प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर/हल्द्वानी। त्योहारों और मेलों के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को रामनगर और हल्द्वानी में अभियान चलाया। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 13 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वहीं, हल्द्वानी में घी और खुले दूध के तीन विधिक नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंहनगर भेजे गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सनसनीखेज मामला, 56 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

 

 

 

रामनगर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सात खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा गर्जिया मंदिर परिसर में आगामी मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया गया, ताकि मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रामनगर में भावुक पल, आंदोलनकारियों और वरिष्ठजनों को किया सम्मानित।

 

 

 

वहीं, हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टनकपुर रोड से प्राप्त शिकायत के आधार पर भी विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई की।

 

 

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने और एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थों का भंडारण व बिक्री नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही उपभोक्ताओं को भी सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

 

 

 

 

अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि लिए गए खाद्य नमूने गुणवत्ता के मानकों पर कितने खरे उतरते हैं।