होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, ITI गैंग के चार युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप।

होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, ITI गैंग के चार युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही नैनीताल पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शहर में चर्चित ITI गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, पदकों का लक्ष्य लेकर UAE रवाना।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने देर रात कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार युवकों ने नाबालिग बच्ची को डराने-धमकाने और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जाम लगाने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने काटे 85 चालान।

 

 

 

प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के गौरव और संस्कृति का भव्य उत्सव, नैनीताल में पहाड़ी व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल।

 

 

 

पूरी कार्रवाई की एसएसपी ने स्वयं निगरानी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।