बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, स्कूल बसों से लेकर वैन तक पुलिस के रडार पर।

# बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, स्कूल बसों से लेकर वैन तक पुलिस के रडार पर।

 

 

**16 से 22 नवंबर तक चलेगा महाचेकिंग अभियान, बसों में ओवरलोडिंग से लेकर फायर सिलेंडर और फिटनेस तक की होगी जांच, नियमों की अनदेखी पर कटेगा चालान और होगी कानूनी कार्रवाई।**

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

**नैनीताल।** स्कूली बच्चों की सुरक्षा के नाम पर लापरवाही बरतने वाले वाहन संचालकों की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बच्चों की जिंदगी से किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो, इसके लिए नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिलेभर में विशेष अभियान छेड़ दिया है। 16 नवंबर से 22 नवंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय अभियान में स्कूल बसों, स्कूल वैन, कैब और यात्री बसों को पुलिस के रडार पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट पर भाजपा सरकार को खुली चुनौती! दरें कम नहीं हुईं तो 2027 में चुनावी समर्थन से हाथ धो बैठेगी सरकार, नेचर गाइड एसोसिएशन ने खोला मोर्चा।

 

 

 

इस बार पुलिस की कार्रवाई सिर्फ कागजातों की जांच तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वाहनों के अंदर बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम भी बारीकी से परखे जाएंगे। बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, फिटनेस प्रमाण पत्र न होने, बीमा और परमिट की वैधता खत्म होने जैसी अनियमितताओं पर विशेष नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, CM धामी ने खोला विकास का पिटारा।

 

 

सबसे अहम बात यह है कि चेकिंग के दौरान इमरजेंसी एग्जिट, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स जैसे सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता भी जांची जाएगी। यानी कागज पूरे होने के बावजूद यदि सुरक्षा इंतजामों में कमी मिली तो वाहन संचालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 2 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दी दबिश।

 

 

 

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में जिले के थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और सीपीयू की टीमें अभियान में जुटी हैं।

 

 

एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि इस अभियान में कितने लापरवाह वाहन संचालक पुलिस की कार्रवाई की जद में आते हैं।