बाघों के दीदार का इंतजार खत्म, ढिकाला खुलते ही देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़।!

बाघों के दीदार का इंतजार खत्म, ढिकाला खुलते ही देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़!।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कॉर्बेट के सबसे चर्चित पर्यटन जोन में पहले ही दिन जबरदस्त क्रेज, बाघों के दीदार और नाइट स्टे के लिए देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक, ढिकाला की पहली सफारी के साथ रामनगर के पर्यटन कारोबार को मिली नई रफ्तार।

 

 

 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के विश्व प्रसिद्ध ढिकाला जोन के दरवाजे खुलते ही पर्यटन कारोबार में जबरदस्त उछाल के संकेत मिलने लगे हैं। छह महीने तक मानसून की बंदिशों में रहने वाला ढिकाला 15 नवंबर की सुबह पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। लेकिन इस बार सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जोन खुलने के साथ ही पर्यटकों का ऐसा क्रेज देखने को मिला कि जंगल के भीतर रात्रि विश्राम के लिए 20 जनवरी 2027 तक की बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है।

 

 

 

रविवार सुबह 6:30 बजे धनगढ़ी गेट से पहली सफारी को हरी झंडी दिखाकर जंगल के भीतर रवाना किया गया। पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों की भीड़ ने साबित कर दिया कि ढिकाला का रोमांच आज भी बरकरार है। शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने पर्यटकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सनसनीखेज मामला, 56 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

 

 

ढिकाला में नाइट स्टे बना पर्यटकों की पहली पसंद

आखिर ऐसा क्या है कि छह महीने बाद खुलने वाले ढिकाला में पर्यटकों की इतनी जबरदस्त मांग है? इसकी सबसे बड़ी वजह यहां जंगल के कोर एरिया में रात बिताने का अनूठा अनुभव है। दिन में बाघों और हाथियों की तलाश में जंगल की सैर और रात में वन विश्राम गृहों में ठहरकर वन्यजीवों की आवाजों को महसूस करना पर्यटकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है।

 

 

 

ढिकाला में कुल 41 कमरे और 20 बेड की डॉरमेट्री उपलब्ध है। बावजूद इसके पर्यटकों की मांग इतनी अधिक है कि 20 जनवरी तक सभी ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी हैं। अब अगला बुकिंग स्लॉट 22 जनवरी को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से बच रहे पांच वारंटियों का खेल खत्म, बनभूलपुरा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

 

 

 

आठ कैंटरों के भरोसे डे सफारी, हजारों लोगों की आजीविका को उम्मीद

ढिकाला में प्रतिदिन आठ कैंटर सफारी संचालित होंगी। सुबह और शाम चार-चार कैंटर पर्यटकों को जंगल की सैर कराएंगे। एक कैंटर में 16 पर्यटक सफारी कर सकेंगे। ढिकाला खुलने से होटल कारोबारियों, जिप्सी संचालकों, नेचर गाइडों, कैंटर चालकों और स्थानीय व्यापारियों को भी बड़े कारोबार की उम्मीद है।

 

 

 

बाघों से लेकर 500 से अधिक पक्षी प्रजातियों तक का खजाना

रामगंगा नदी, विशाल घास के मैदान और घने जंगल ढिकाला को कॉर्बेट का सबसे खास पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां बंगाल टाइगर, हाथियों के विशाल झुंड, गुलदार, सांभर, चीतल, मगरमच्छ और घड़ियाल समेत अनेक वन्यजीवों का दीदार हो सकता है। 500 से अधिक पक्षी प्रजातियों की मौजूदगी भी इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

 

 

इस बार जंगल में प्रवेश से पहले पर्यटकों के मोबाइल फोन जमा कराने की व्यवस्था भी लागू की गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था की जा रही है।

 

 

ढिकाला के शुभारंभ अवसर पर कॉर्बेट निदेशक डॉ. साकेत बडोला, उपनिदेशक शिरिन पंडित, पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह, रेंज अधिकारी ललित आर्य, संजय पांडे सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ढिकाला में ऐसा कौन सा आकर्षण है, जिसके चलते पर्यटक महीनों पहले अपनी बुकिंग करा रहे हैं? जवाब है जंगल का असली रोमांच, जहां प्रकृति के बीच बिताया गया एक दिन और एक रात पर्यटकों के लिए जिंदगीभर की याद बन जाती है। ढिकाला की शुरुआत ने न सिर्फ कॉर्बेट के पर्यटन सीजन में जान फूंकी है, बल्कि रामनगर के कारोबारियों की उम्मीदों को भी नई उड़ान दे दी है।