उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, CM धामी ने खोला विकास का पिटारा।

उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, CM धामी ने खोला विकास का पिटारा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए जनजातीय समाज के लोगों को गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से बच रहे पांच वारंटियों का खेल खत्म, बनभूलपुरा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

 

 

 

महोत्सव में मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने जनजातीय शिल्पकारों द्वारा तैयार उत्पादों और पारंपरिक कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि ये हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ आत्मनिर्भरता के भी प्रतीक हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का नेतृत्व किया था। उनका संघर्ष और स्वाभिमान आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को सम्मान, अधिकार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्तराखण्ड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, स्कूल बसों से लेकर वैन तक पुलिस के रडार पर।

 

 

 

धामी ने कहा कि प्रदेश में चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जनजातीय विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा, कोचिंग और तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधाएं दी जा रही हैं। खटीमा में जनजातीय बालिका छात्रावास को मंजूरी दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री जनजाति रोजगार उत्कर्ष योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 2 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दी दबिश।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनजातीय समाज के प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त करना है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव श्रीधर बाबू अदाकी सहित जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, हस्तशिल्पी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।