केदारनाथ में हुक्का पीने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक, हुक्का पीना पड़ गया मंहगा।

ख़बर शेयर करें -

प्रीति गॉर – संवाददाता

बाबा केदारनाथ के धाम में दो युवकों को हुक्का पीना मंहगा पड़ गया। बताया जा रहा है हुक्का पीने वाले दोनो युवकों को पकड़ कर चालान कर दिया। पुलिस ने युवकों को धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने की हिदायत दी। दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले हैं।रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हुक्का पीते हुए पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर उनका चालान किया। साथ ही दोनों को कड़ी हिदायत दी गई है। केदारनाथ धाम में राजस्थान बीकानेर के दो युवक खुले में हुक्का पी रहे थे। मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु अर्जुन सिंह रावत और दीपक जोशी की नजर इन दोनों युवकों पर पड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव कॉरिडोर एवं ग्रामीण सुरक्षा के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

 

दोनों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर दिया। पकड़े गए युवकों का नाम किशोर और अनिल है, जो बीकानेर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मर्यादा भंग करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *