ब्रेकिंग न्यूज़ :- पति-पत्नी में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी के ऊपर फेंका तेजाब पत्नी की हालत गंभीर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक कर उसको गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया।. आपको बता दें कि ब्लॉक रोड रामनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी जिसकी उम्र 23 साल है उससे पहले मारपीट की फिर उसके बाद उसके ऊपर एसिड फेंक कर फरार हो गया। आनन-फानन में उसके पिता और बहन ने उनको रामनगर बृजेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वही डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि उसका प्राथमिक उपचार कर दिया है लेकिन उसके लिए 24 घंटे बहुत घातक है। वही पीड़ित की बहन ने आरोप लगाया कि बहन के पति के द्वारा उसके घर पर पहले मारपीट की गई फिर उसके बाद उस पर एसिड फेंक कर उसको जलाने की कोशिश की गई। वही पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे दामाद के द्वारा पहले भी मेरी लड़की को बहुत बुरी तरह से मारा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल की सख्ती का असर, नशा तस्करों पर लगातार प्रहार।

 

और बाद में उसके ऊपर एसिड फेंक कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है वही उसका पति मौके से फरार हो गया है। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर कॉर्बेट नेशनल पार्क में सम्मान समारोह, निदेशक ने गिनाईं उपलब्धियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *