मौसम विभाग द्वारा जनपद के लिए दिनांक 20 जुलाई को जारी किया गया रेड एलर्ट।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक 

हल्द्वानी – 19 जुलाई 2022 मौसम विभाग द्वारा जनपद के लिए दिनांक 20 जुलाई को जारी किया गया रेड एलर्ट। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया। मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने 20 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
———————————————-
जिला सूचना अधिकारी,नैनीताल- 81715-55477

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *