सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण।

अमित नोटियाल – संवाददाता

देहरादून- उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कार्मिकों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए आए लोगों से बातचीत भी की। साथ ही आपको बता दें कि सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।