बीन नदी में फंस गई कार, एसडीआरएफ ने बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल संवाददाता 

ऋषिकेश -हरिद्वार से ऋषिकेश आते समय चीला बैराज मार्ग पर बीन नदी के बहाव में आधी रात को एक कार फंस गई। कार नदी में फंसी तो कार में सवार तीन युवकों की जान हलक में अटक गई। दूर-दूर तक सन्नाटा और कोई भी मदद के लिए दिखाई नहीं देने पर सूझबूझ का परिचय देते हुए कार चालक ने आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। गनीमत रही कि पानी के बहाव में कार पलटी नहीं। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। एसडीआरएफ की टीम ने आधी रात को घटनास्थल पर पहुंचकर कार को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला। कार सवार युवकों को भी सकुशल अपने गंतव्य की ओर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

 

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि कार में सवार युवकों की पहचान मनीष ज़ख्मोला निवासी ऋषिकेश, विकास उनियाल और सूरत सिंह निवासी नोएडा के रूप में हुई है। बताया तीनों आपस में दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *