23.44 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तगण गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद उधमसिंह नगर की ANTF टीम को जनपद उधमसिंह नगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में श्रीमान CO सिटी रुद्रपुर महोदय के निर्देशन में प्रभारी ANTF उधम सिंह नगर व थाना रुद्रपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रुद्रपुर में बगवाडा क्षेत्र में करतारपुर बार्डर पर चैकिंग के दौरान मो0सा0 संख्या UP22-AA-0729 सुपर स्पलेन्डर को रोका तो मो0सा0 पर सवार दो व्यक्तियों ने एकदम से मो0सा0 को वापस करतारपुर की ओर मोड़ने का प्रयास किया तो हड़बड़ाकर मो0सा0 सहित गिर पड़े। जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़कर भाग रहे पहले व्यक्ति ने अपना नाम तौफिक उर्फ भूरा लाइनमैन पुत्र रईस अहमद सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी माधौटाडा थाना

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

मिलक जनपद रामपुर व दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम लियाकत पुत्र हसमत निवासी ग्राम मौलवी साहब थाना गंज जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष बताया, उपरोक्त पकडे गये व्यक्तियों की जामा तलाशी में पहले व्यक्ति तौफिक के पास से 01 अदद मोबाइल फोन तथा मो0सा0 UP22-AA-0729 सुपर स्पलेन्डर व 07.47 ग्राम अवैध स्मैक व दुसरे व्यक्ति लियाकत के पास से 01 अदद मोबाइल फोन

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

तथा 15.97 ग्राम अवैध स्मैक कुल- 23.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है । पुछताछ में इन दोनों व्यक्तियों ने बताया कि यह स्मैक हम दोनों वसीम उर्फ इमरान निवासी- मिलक रामपुर उ0प्र0 से लाये थे और रुद्रपुर में बेचने आ रहे थे। दोनों अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/22/60 NDPS ACT का अभियोग एफ. आई. आर. न0 532/2022 थाना
रुद्रपुर पर पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

गिरफ्तार अभियुक्त

 

 

1-तौफिक उर्फ भूरा लाइनमैन पुत्र रईस अहमद सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी माधौटाडा थाना मिलक जनपद रामपुर उ०प्र० 2- लियाकत पुत्र हसमत निवासी ग्राम मौलवी साहब थाना गंज जनपद- रामपुर उत्तरप्रदेश उम्र 28 वर्ष

बरामद माल –

1- 23.44 ग्राम अवैध स्मैक

2- मो0सा0 संख्या UP22-AA 0729 सुपर स्पलेन्डर

3-02 अदद मोबाइल फोन

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर