बिग ब्रेकिंग न्यूज़ – UKSSSC भर्ती घोटाले में 21 वीं गिरफ्तारी। रामनगर का स्टोन क्रशर संचालक गिरफ्तार, हाकम सिंह का पुराना जानकार है मनराल, पाई गई करोडों की सम्प्पति।

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में रामनगर का एनजीओ संचालक गिरफ्तार अब तक कुल 21 वीं गिरफ्तारी, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा वीडियो वीपीडीओ भर्ती परीक्षा परिणाम में प्रश्नपत्र लीक मामले में की जा रही विवेचना के क्रम में एसटीएफ द्वारा पूर्व में कुल 20 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ तीन दिन से कुमाऊं के दो कारोबारियों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

 

शुक्रवार देर रात चंदन सिंह मनराल निवासी लखनपुर, रामनगर को हिरासत में लिया गया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंदन से एसटीएफ कार्यालय में कई घंटे पूछताछ की गई। उसने नकल कराने की बात स्वीकार की। आरोप है कि वह हाकम सिंह समेत कई आरोपियों के संपर्क में था। उसने धामपुर वाले सेंटर पर अभ्यर्थियों को अपने वाहन से भिजवाया और नकल कराई। एसटीएफ टीम संदिग्ध चयनित परीक्षार्थियों से पूछताछ कर बयान अंकित कर रही है जिसके क्रम में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा बयान दिया गया कि उनको रामनगर निवासी चंदन मनराल द्वारा परीक्षा से एक दिन पहले धामपुर ले जाकर एक घर पर प्रश्न पत्र याद करवाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

 

मनराल की अपनी ट्रेवल एजेंसी भी है। वह अपने वाहन से 20 छात्रों को धामपुर नकल सेंटर ले गया। वहां उन्हें प्रश्नों के उत्तर याद कराए गए। अगले दिन उन्हें परीक्षा केंद्रों तक भी लेकर गया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंदन से एसटीएफ कार्यालय में कई घंटे पूछताछ की गई। उसने नकल कराने की बात स्वीकार की। मनराल के बारे में पहले पहचान में आए अभ्यर्थियों ने भी जानकारी दी थी। हाकम सिंह और अन्य आरोपियों ने भी बहुत कुछ बताया था। मनराल ने करोड़ों रुपये अभ्यर्थियों से लिए हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

kj
tara