पतरामपुर रेंज के दुर्गापुर बीट में जंगल मे शिकार करते तीन शिकारियों को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

उधम सिंह नगर- जंगलों में लगातार शिकारियों की घुसपैठ होती रहती है और शिकारी शिकार करने की तांक में लगे रहते है तो वही जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज के दुर्गापुर बीट में जंगल मे वन विभाग ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास प्रतिबंधित जीव का मांस और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है जिन पर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

वही वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि दूर्गा पुर बीट में शिकारी होने की सूचना मिली थी जिसमे वन विभाग की टीम ने जंगल मे दविश दी और तीन शिकारियों की तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित जंगली सुअर का मांस बरामद हुआ ओर एक कुल्हाड़ी बरामद हुई ये तीनो आरोपी राजू , मंगत, ओर धर्मेंद्र भोगपुर डैम के निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

वंही इनके खिलाफ वन अधिनियम 1927 के धारा 26 के तहत इनके पास से बरामद समान की सीज की कार्यवाही की गई है ओर आरोपियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत धारा 2 ,9,43,50, 51 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।