नोएडा में गार्ड से बदसलूकी करने वाली ‘गालीबाज’ महिला गिरफ्तार।,

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

नोएडा – में गार्ड से बदसलूकी करने वाली ‘गालीबाज’ महिला गिरफ्तार, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने दर्ज की थी FIR महिला की पहचान भाव्या रॉय के रूप में हुई है। सेक्टर-126 की जेपी सोसाइटी में रहने वाली यह महिला सोसाइटी का गेट खोलने में देरी होने से गार्ड पर भड़क गई थी और उसे गंदी-गंदी गालियां देनीं शुरू कर दीं। आरोपी महिला की पहचान भव्या रॉय के रूप में हुई है। सेक्टर-126 की जेपी सोसाइटी में रहने वाली यह महिला सोसाइटी का गेट खोलने में देरी होने से गार्ड पर भड़क गई थी। इसके बाद गुस्साई महिला ने गार्ड का कॉलर पकड़कर बदसलूकी की और बिहारी कहते हुए उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

 

इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर नोएडा पुलिस को कार्रवाई करने के लिए शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस ने बताया कि जेपी विश टाउन सोसाइटी में एक सिक्योरिटी गार्ड को गाली देते हुए वीडियो में कैद हुई महिला को रविवार दोपहर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला पर आईपीसी की धाराओं 153 ए, 323, 504, 505 (2), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *