श्रीनगर के निशात इलाके में आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड; 9 लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

श्रीनगर शहर के निशात इलाके में ग्रेनेड हमला हुआ है, जिसमें 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका था। उन्होंने बताया कि डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास यह हमला हुआ। सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस धमाके को लेकर केस दर्ज कर लिया है और आतंकियों को पकड़ने का काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

 

वहीं, पुलवामा में जांबाज सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। रविवार को सुरक्षा बलों ने जिले में बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को नष्ट कर एक बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। बताया जा रहा है कि इससे एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था, जिसे टाल दिया गया है।

kj
tara