शीघ्र बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट नए तैयार प्रस्ताव से होगी 600 एकड़ कृषि भूमि की बचत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

शीघ्र बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट, नए तैयार प्रस्ताव से होगी 600 एकड़ कृषि भूमि की बचत विधायक शिव अरोरा को बनाया गया एरोड्रम एडवाइजरी कमेटी का डिप्टी चेयरमैन एयरपोर्ट निर्माण हेतु राज्य सरकार भूमि देने के लिए सहमत केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री एवं चेयरमेंन एएसी (एयरोड्रम एडवाईजरी कमेटी )  अजय भट्ट की अध्यक्षता में बुद्धवार को जीबी पन्त यूनिवर्सिटी के एनेक्सी-1 सभागार में एयरोड्रम एडवाईजरी कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। कमेटी अध्यक्ष अजय भट्ट ने कमेटी के रिक्त पद के सापेक्ष क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा को कमेटी का डिप्टी चेयरमेन नामित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

कमेटी चेयरमेन अजय भट्ट ने अन्तराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट निर्माण हेतु नागरिक उड्डयन सचिव भारत सरकार से दूरभाष पर वार्ता करते हुए पूर्व में तैयार प्रस्ताव के स्थान पर सिविल एविशन स्थानीय कार्मिकों के सहायोग से प्रशासन द्वारा तैयार किये गए प्रस्ताव की फिजिबिलिटी चैक करने के लिए शीघ्र टीम भेजने हेतु निर्देशित किया, जिस पर नागरिक उड्डयन सचिव भारत सरकार ने कहा कि शीघ्रता से फिजिबल सर्वे हेतु टीम भेजी जायेगी ताकि अन्तराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट शीघ्रता से बन सके।

 

भट्ट ने बताया कि नए प्रस्ताव के मूर्तरूप लेने से जीबी पन्त यूनिवर्सिटी की 600 एकड़ कृषि भूमि की बचत होगी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव प्रभावी तरीके से बनाया गया है जिससे की अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण में अनावश्यक विलम्ब न हो। उन्होंने कहा कि पन्तनगर में एयरपोर्ट निर्माण से राष्ट्रीय व अन्तरष्ट्रीय उड़ाने शुरू होने से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही उद्योगों एवं उद्यमियों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पर बेहद संजीदगी से कार्यवाही की जा रही है और हर कार्यवाही पर उनके द्वारा पैनी नज्र रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने बूथ 213 पर सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

 

बैठक में उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने तैयार प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण हेतु 3500 मीटर रवने की व्यवस्था की गई है। जिसमें आसानी से बोइंग जैसे बड़े विमान आसानी से उतर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव इस प्रकार तैयार किया गया है कि भविष्य में अन्राष्ट्रीय स्तर की उड़ानों में किसी भी प्रकार की अड़चन न हो और सभी उड़ाने आसानी से उड़ सकें। बैठक में डिप्टी चैयरमेन एवं विधायक शिव अरोरा, मेम्बर जगदीश कबडवाल, हेमन्त लोशाली, राजीव चौधरी, हेमन्त कुमार, मैनेजर एटीसी आदर्श अग्निहोत्री, असिस्टेण्ट मैनेजर आशीष चौसाली, निदेशक पन्तनगर एयरपोर्ट राजीव पुनेठा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, रेल मंत्री से मिले सांसद अजय भट्ट।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *