हुड़दंगियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हल्द्वानी में देर रात सघन चेकिंग।

हुड़दंगियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हल्द्वानी में देर रात सघन चेकिंग।

हुड़दंगियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हल्द्वानी में देर रात सघन चेकिंग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी शहर में देर रात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य शहर में अराजकता फैलाने वाले तत्वों और हुड़दंगियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट।

 

 

 

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी की अगुवाई में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक चेकिंग की। कुल्यालपुरा, तिकोनिया समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

 

देर रात तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अराजक तत्वों और हुड़दंगियों में हड़कंप की स्थिति रही।

 

यह भी पढ़ें 👉  नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

 

 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, तेज रफ्तार वाहन चालकों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।