हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

चकलुवा क्षेत्र में सोमवार को शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद एक ग्रामीण ने साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कर मृतक के परिजनों को भ्रमित किया। पुलिस के अनुसार सोमवार को कैलाश चन्द्र जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी निवासी ग्राम विदरामपुर चकलुवा ने तहरीर दी कि गांव के ही शेर सिहं (41) पुत्र जगत सिहं कुँवर ने शराब पीकर उसके भाई नवीन जोशी की हत्या कर शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। शेर सिंह ने उसके परिजनों को फोन किया कि नवीन अत्यधिक शराब पीकर प्लाट में पडा है। नवीन को घर लाया गया, लेकिन वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शेर सिंह के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव कॉरिडोर एवं ग्रामीण सुरक्षा के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

 

पुलिस टीम को इनाम
थानाध्यक्ष कालाढूंगी राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह नामजद शेर सिंह कुँवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शेर सिंह ने बताया कि सोमवार को उसने और नवीन ने साथ शराब पी। इस बीच उन दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने नवीन को गला दबाकर मार डाला। इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को आरोपी की गिरफ्तारी करने पर एसएसपी ने पुलिस दल को ढाई हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *