रोशनी पांडेय :सह संपादक

रुद्रपुर शहर के डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप में तेल के पैसे देने को लेकर बाइक सवार और पंप कर्मियों के बीच विवाद हो गया। दोनो पक्षों में धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान बाइक सवार युवक ने पंप कर्मी पर असलहा तान दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात्रि साढ़े 11 बजे बाइक में सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और बाइक में 20 रुपए का तेल डालने को कहा और पैसे गूगल पे से देनी की बात कही जब पंप कर्मी द्वारा तेल भर दिया गया तो एक युवक दो सौ रुपए का फटा हुआ नोट देने लगा।
नोट फटा था तो पंप कर्मी ने पैसे नही लिए जिसको लेकर उनका विवाद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार एक व्यक्ति पंप कर्मी को धक्का मुक्की दे रहा है जबकि दूसरे व्यक्ति ने असलहा निकाल कर कर्मचारी में तान दिया। इस दौरान आसपास खड़े कर्मचारियों और अन्य लोगो ने पेट्रोल कर्मी को बचाया। अब मामले में पेट्रोल पंप मालिक प्रेम सिंह द्वारा ट्राजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर सौपी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया की रात्रि में पेट्रोल कर्मी पर असलहा तानने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच की जा रही है।























