प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी शनिवार को रुद्रपुर में आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कालेज में पंत जयंती आयोजन समिति द्वारा आयोजित पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

रोशनी पांडेय :सह संपादक

रुद्रपुर में जी.बी.पंत की 135वीं जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री जोशी

मंत्री जोशी ने किया आह्वान सभी पूरी ऊर्जा के साथ पंत जी के विचारों को आगे बढ़ोऐंगे

रुद्रपुर 10 सितम्बर, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी शनिवार को रुद्रपुर में आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कालेज में पंत जयंती आयोजन समिति द्वारा आयोजित पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए उनके योगदान का स्मरण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी  ने कहा कि जीबी पंत जी शिक्षा को विकास का द्वार मानते थे 1960 में एशिया के पहले कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना पंत जी की दूर दृष्टा का परिचायक है. गोविन्द बल्लभ पंत जी  भारत के जाने-माने वकील के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृह मंत्री रहे। एक वरिष्ठ भारतीय राजनेता के रूप में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने निरपेक्ष होकर देश की प्रगति में अपना योगदान दिया है।हम सब उन्हें कुशल प्रशासक तथा एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जानते हैं, आधुनिक भारत के रूपरेखा निर्माण के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व निछावर किया है।हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाने वाला यह पंतनगर विश्वविद्यालय पंडित गोविन्द बल्लभ जी को समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सांप दिखाकर मंजन बेचने जैसा तरीका’, UPI टैक्स पर भड़के अनिल अग्रवाल।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अपने निरंतर योगदान से उत्तराखंड राज्य पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के सपनों के अनुरूप प्रगति करता रहेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि अंग्रेज भी गोविंद पंत से कांपते थे और उन्होंने काशीपुर में कुमाऊं का पहला बार एसोसिएशन बनाया बार एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष भी रहे.पंत जयंती के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने  सभी से आह्वान करते हुए कहा कि सभी पूरी ऊर्जा के साथ पंत जी के विचारों को आगे बढ़ोऐंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि  जी बी पंत सोसायटी द्वारा पंत जी के जीवन पर स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है जो कि अत्यधिक सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, महापौर रामपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक राम प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता सुरेश परिहार, अमित नारंग, उमा जोशी, नेत्रपाल, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।