चोरी कर शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे चोर को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

उधम सिंह राठौर  प्रधान संपादक

रामनगर| रामनगर के मोहल्ला ऊंटपड़ाव में बीती रात हुई चोरी का एसपी क्राइम ने खुलासा किया है| उन्होंने बताया कि बीती रात चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चोरी का सामान लेकर शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा था| जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है| शनिवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करने के दौरान एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि बीते दिन ऊंट पड़ाव निवासी रेहान अहमद ने पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में उसने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर घर से लाखों रुपए की चोरी की थी|

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

उन्होंने बताया कि जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला| साथ ही मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया था| बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ऊंट पड़ाव निवासी निसार उर्फ़ निशु को चोरी के सामान के साथ लुटाबाड़ से गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गयी|