सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के आरोपी बॉबी कटारिया का कोर्ट ने कुर्की वारंट किया जारी।

रोशनी पांडेय :सह संपादक

सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के आरोपी बॉबी कटारिया का कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिया है। उसके घर पर वारंट चस्पा करने के लिए कैंट पुलिस की टीम रवाना हो गई है। बॉबी कटारिया अब भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की दिलाई शपथ।

 

 

10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर बनवाया था।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री

 

 

मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह नहीं आया।पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया।

kj
tara