आमसेरा के पास फिसलकर सड़क पर पलटी स्कूटी, पिता और बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत।

रोशनी पांडेय- सह संपादक

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर और चंबा के बीच आमसेरा के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा से ऋषिकेश जाते समय एक चलती स्कूटी अचानक फिसल गई। इस दौरान हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई ।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है। स्कूटी संख्या- Uk17 H 5663 चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। इस दौरान आमसेरा के पास पहुंचते ही स्कूटी सड़क पर फिसलकर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

हादसे में रमेश दत्त कोठारी(55 वर्ष) निवासी ग्राम हाड़म, थाना चंबा व विकाश कोठारी (35 वर्ष) पुत्र रमेश दत्त कोठारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।