पिता ने पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, राजस्व विभाग द्वारा दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

उधम सिंह राठौर  _ प्रधान संपादक

जनपद पौड़ी जिले के सतपुली तहसील के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही पिता द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला आया। जहां राजस्व विभाग द्वारा दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मामला तब पकड़ में आया जब दुष्कर्म बालिका की तबीयत खराब होने पर उसके पिता द्वारा उसे हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोली लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जब मजहब की दीवारें टूटीं, राखी के धागों में बंधा भाईचारा—डॉ. जफर सैफी और अरमान ने दिया कौमी एकता का संदेश।

बालिका द्वारा अस्पताल के डॉक्टरों को आपबीती सुनाई। जिसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित कियाl जिसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची और राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी द्वारा मौके पर बालिका के पिता को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

 

उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि बालिका के बयानों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए 3/4 पास्को 376 में मामला दर्ज कर दिया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं उक्त मामले को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को भेजा गया है।

kj
tara