राफ्टिंग के दौरान गंगा में हादसा एक युवती की गंगा में डूबने से मौत पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल –  संवाददाता 

ऋषिकेश– मुनी की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत राफ्टिंग के दौरान गंगा में बड़ा हादसा हुआ है। राफ्टिंग के दौरान गोल्फ कोर्स रैपिड पर राफ्ट पलटने की वजह से एक युवती गंगा में डूब गई। जिसे राफ्टिंग गाइड ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से युवती को एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। मुनी की रेती थाने के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मृतका की पहचान रूपा कुमारी निवासी अंबाला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में CDO ने FPO की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, किसानों को जोड़ने और उत्पादों की मार्केटिंग मजबूत करने पर जोर।

 

 

 

घटना के दौरान रूपा कुमारी अपने पारिवारिक पांच सदस्यों के साथ राफ्टिंग कर रही थी। घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *