मूसलाधार बारिश के चलते कोसी नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से गर्जिया की दुकानें हुई जलमग्न, जिसे देखते हुए गर्जिया मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए किया बंद, देखिये विडियो।

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

रामनगर-  शुक्रवार देर रात से कुमाऊं भर में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं कोसी नदी उफान पर आ गयी है। जिसके चलते गर्जिया के मुख्य मंदिर के पास स्थित दुकानें जलमग्न हो गयी। बताया जा रहा है कि कोसी का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए गर्जिया मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शुक्रवार रात से रामनगर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते कोसी बैराज से 35 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कोसी के बड़े जलस्तर से गर्जिया मंदिर से आश्रित दुकानदारों की दुकान जलमग्न हो गयी।

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

वहीं मंदिर कमेटी ने बारिश को देखते हुए मंदिर में जाने पर रोक लगा दी है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पानी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

 

वही नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी नाला उफान पर आया, धनगढ़ी नाले के उफान पर आने से यातायात बाधित हुआ, प्रशासन ने यातायात को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है, नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा ने बताया नाले में बहाव कम होने के बाद यातायात को खोला जाएगा।